रतलाम। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में बिना वैध छात्र रियायत प्रमाण-पत्र के यात्रा कर रहे 152 छात्रों को रेलवे की जांच टीम ने पकड़ा। सभी छात्र देवास से लोनावला जा रहे थे और किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिला। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिना केवला रामानी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान कुल 1,17,040 रुपये का जुर्माना वसूला। टूर आयोजक टिकट एजेंट के जरिए बुकिंग कराने की बात स्वीकार की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रतलाम मंडल में यह पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।
ट्रेन में बिना प्रमाण-पत्र यात्रा कर रहे 152 छात्र पकड़े, रेलवे ने वसूला 1.17 लाख जुर्माना




