इंदौर। विजयादशमी पर शहरभर में धूमधाम से रावण दहन हुआ, जिसमें दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट की लंका ने आकर्षण बढ़ाया। चिमनबाग में भी 111 फीट के रावण का दहन हुआ, जबकि विजय नगर में 61 फीट, तिलक नगर में 51 फीट और छावनी नंबर-2 मैदान पर 121 फीट ऊंचे रावण का दहन कर लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। कई कॉलोनियों और समितियों ने भी आतंकी हमले की थीम पर पुतले जलाकर आतंकवाद के खिलाफ संदेश दिया। हजारों लोग इन आयोजनों के साक्षी बने।
इंदौर में दशहरा पर सजी भव्यता, कई जगह हुआ रावण दहन




