विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि भारतीय महिला खिलाड़ी भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाएंगी। सरकार के निर्देशों के तहत टॉस, मैच के बाद और फोटोशूट में कोई हैंडशेक नहीं होगा। इससे पहले एशिया कप में पुरुष टीम ने भी यही रुख अपनाया था, जहां ट्रॉफी विवाद और हैंडशेक मुद्दे पर तनातनी हुई थी। इस बीच भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रन से हराकर शानदार शुरुआत की।
वर्ल्ड कप में भारतीय महिला खिलाड़ी भी पाक टीम से हाथ मिलाने से करेंगी परहेज




