मुर्शिदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्कूल भर्ती घोटाले में TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। रेड की भनक लगते ही उन्होंने दीवार फांदकर भागने और मोबाइल नाले में फेंकने की कोशिश की, जिसे ED ने बरामद कर लिया। साहा, उनके रिश्तेदार और सहयोगी मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। इससे पहले CBI भी उन्हें 2023 में इस मामले में पकड़ चुकी थी। ED अब अदालत में उनकी हिरासत मांगेगी।
TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा ED के हत्थे चढ़े, दीवार फांदकर भागने की कोशिश




