विजयपुरा। मंगलवार शाम पांच हथियारबंद लुटेरों ने सेना जैसी वर्दी पहनकर SBI शाखा से करीब 1.04 करोड़ नकद और 20 किलो सोना लूट लिया। शाम 6:30 से 7:20 बजे के बीच हुई वारदात में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए गए, फिर कैश और सोना बैग में भरकर बैंक को बाहर से ताला लगाकर आरोपी फरार हो गए। गोलीबारी भी हुई, गार्ड छुट्टी पर था। पुलिस को शक है कि लुटेरे महाराष्ट्र की ओर भागे हैं और तलाश जारी है। यह चार महीने में जिले की दूसरी बड़ी बैंक डकैती है।




