होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गांव के पास शुक्रवार रात LPG से भरे टैंकर में मिनी ट्रक की टक्कर के बाद ब्लास्ट हो गया। हादसे में टैंकर पलटकर आग की चपेट में आ गया, जिससे 15 दुकानें और 4 घर जल गए। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग झुलस गए, जिनमें कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई गईं और एहतियातन जालंधर-होशियारपुर हाईवे बंद कर दिया गया। गनीमत रही कि पास स्थित गैस प्लांट सुरक्षित रहा।




