केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर खुश अन्ना हजारे,लेकिन दे दी बड़ी सीख

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को आबकारी नीति मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लंबे समय से चल रहे मामले में दोनों नेताओं और 21 अन्य को बरी किया। इस फसले पर सामजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी खुशी जाहिर की है। अन्ना हजारे ने कहा, हमारा देश अपनी न्यायिक और सुरक्षा प्रणालियों की ताकत पर चलता है। विविध दलों, जातियों, धर्मों और समुदायों वाला इतना बड़ा राष्ट्र होने के बावजूद, न्यायपालिका के कारण ही सुचारू रूप से चलता है। इसके बिना अराजकता और अशांति फैलेगी। अब जब अदालत ने अपना फैसला सुनाकर कहा है कि केजरीवाल दोषी नहीं हैं, तब इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए। अन्ना ने कहा, मैंने पहले केजरीवाल के बारे में जो कुछ भी कहा था, वह न्याय व्यवस्था का निर्णय नहीं था। अगर वह न्यायालय का निर्णय होता, तब हम ऐसा नहीं बोलते। अब कोर्ट ने फैसला दे दिया हैं कि केजरीवाल का कोई दोष नहीं था, तब हमें मानना होगा। केजरीवाल ने दावा किया था कि बीजेपी ने उनके खिलाफ साजिश करते हुए झूठे केस दर्ज किए थे। इसपर अन्ना हजारे ने कहा, यह उनका प्रश्न है। सत्ता पक्ष और मेरा कोई लेन-देन नहीं। लेकिन अन्ना हजारे ने सलाह देकर कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया हमारे पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। मैं यहीं सलाह दूंगा कि समाज और देश की भलाई के लिए जो कुछ कर सकते हैं, करते रहें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article