बच्चे की मौत के मामले में एसडीओ और जेई निलंबित

Must read

पलवल। पलवल शहर के कैलाश नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में बने पानी के टैंक में बच्चे की गिरने से हुई मौत के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग की एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर जन स्वास्थ्य और लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने की है। 26 फरवरी को वाटर टैंक में डूबने से 11 वर्षीय शिवम की मौत हो गई थी। बता दें कि मामले में कैलाश नगर की रहने वाली रीना ने शिकायत दी थी कि 26 फरवरी को देर शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका 11 वर्षीय बेटा शिवम घर से खेलने के लिए गया था। शिवम कैलाश नगर में बन रहे बूस्टर (गोविंद नगर बूस्टर) में खेल रहा था। लेकिन बूस्टर के अंदर पानी के टैंक पर न तो ढक्कन था और न ही कोई जाली लगी हुई थी। इसकी वजह से उसका बेटा उसमें गिरकर डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कई बार इसका निर्माण कर रही मैसर्ज हरिओम इंजीनियर्स व सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद से कई बार इसपर ढक्कन लगाने के लिए कहा था। लेकिन आज तक उन्होंने वहां ढक्कन नहीं लगाया। इसी लापरवाही के कारण शिवम खेलते हुए ढक्कन न लगा होने के कारण उसमें गिर गया। पुलिस ने मृतक शिवम की मां रीना की शिकायत पर हरिओम इंजीनीयर्स व सिल्पा होरिकाम जेवी हैदराबाद के विरुद्ध केस दर्ज किया था। हालांकि, मृतक बच्चे की मां द्वारा दी गई शिकायत में जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का जिक्र नहीं था, इसलिए पुलिस ने अधिकारियों का नाम मुकदमे में नहीं जोड़ा था।वहीं, अब मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं अभी तक पुलिस मैसर्ज हरिओम इंजीनीयर्स व सिल्पा होरिकाम एजेंसियों के अधिकारियों की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article