नई दिल्ली। आज से नई GST दरें लागू हो गईं, जिससे घी, पनीर, कार, AC के साथ होटल बुकिंग, जिम, फ्लाइट और सिनेमा टिकट जैसी सेवाएं सस्ती हो गईं। सरकार ने दो नए स्लैब 5% और 18% तय किए हैं, जबकि पान मसाला, तंबाकू जैसी विलासिता की वस्तुओं और बड़ी गाड़ियों पर 40% टैक्स लगेगा जो पहले 45% था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक इस सुधार से आम आदमी को राहत मिलेगी, खपत बढ़ेगी और अगले कुछ क्वार्टर्स में GDP ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।
GST 2.0 लागू, कई रोज़मर्रा की चीजें और सेवाएं हुईं सस्ती




