CJI गवई बोले– लोकतंत्र के तीनों स्तंभ मिलकर ही जनता के हित में काम करते हैं

Must read

मुंबई। देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने कहा कि लोकतंत्र के तीनों स्तंभ– कार्यपालिका, न्यायपालिका और संसद– जनता के कल्याण के लिए एक साथ काम करते हैं, कोई भी अकेले प्रभावी नहीं हो सकता। महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है। गवई ने बताया कि कानूनी शिक्षा अब अधिक व्यावहारिक और कौशल आधारित हो रही है, इसलिए मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की अदालतों के विकास के प्रति सक्रिय भूमिका की भी सराहना की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article