भुवनेश्वर। BMC के एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर साहू के साथ हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब तक इस मामले में 6 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साहू पर ऑफिस में घुसकर हमला किया गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों और शामिल नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।




