हिसार। 21 सितंबर को होने वाले हरियाणा के पहले एयर शो के लिए शनिवार सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल होगी। भारतीय वायुसेना की एरोबेटिक टीम सूर्य किरण, जिसमें 13 पायलट हैं और 9 एक साथ उड़ान भरते हैं, आकाश में रोमांचक फॉर्मेशन और करतब दिखाएगी। टीम ने शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को खास निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत हजारों लोग शामिल होंगे, जिनके लिए मैदान में बैठने व पार्किंग की खास व्यवस्था की गई है।
हिसार प्रदेश का पहला एयर शो आज, सूर्य किरण टीम करेगी शानदार करतब




