दिल्ली। देशभर में अब नेशनल हाईवे पर पुल, सुरंग, फ्लाईओवर या एलिवेटेड स्ट्रेच वाले हिस्सों पर टोल टैक्स 50% तक कम कर दिया गया है। NHAI के नए नियमों के तहत टोल की गणना अब दो फॉर्मूलों से होगी और जो कम पड़ेगा, वही लागू होगा। इससे खासकर उन यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी जो ऐसे हाईवे से गुजरते हैं जिनका बड़ा हिस्सा विशेष संरचनाओं से बना है। जैसे द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल 317 रुपए से घटकर करीब 153 रुपए हो सकता है। यह नियम लागू हो चुका है और यात्रियों को अब इन मार्गों पर कम खर्च में यात्रा करने का फायदा मिलेगा।




