हरियाणा। लगातार बारिश और उफान पर नदियों के कारण सूबे में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और सिरसा समेत कई जिलों में भूमि कटाव, तटबंध टूटने और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। अब तक 2,200 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए और लाखों एकड़ खरीफ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। सरकार ने 11 जिलों में HSDRF के जवान, 151 नावें और आपात फंड तैनात करने का दावा किया है, हालांकि अभी तक फ्लड कंट्रोल सेंटर और नोडल अफसर की नियुक्ति नहीं हुई है।
हरियाणा में बाढ़ का खतरा गहराया, हजारों गांव प्रभावित




