मुंबई। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी द्वारा हाल ही में औरंगजेब के शासनकाल की तारीफ किए जाने के बाद उठा विवाद अब औरंगजेब के मकबरे तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में स्थित इस मकबरे पर भीड़ के धावा बोलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिंदू संगठनों द्वारा औरंगजेब के मकबरे पर कारसेवा करने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस मकबरे को हटाने की मांग की है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मकबरे के बाहर स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरएफ) को तैनात किया गया है। मकबरे में सीधी एंट्री पर रोक लगा दी गई है, और अगले आदेश तक वहां जाने के लिए विशेष अनुमति आवश्यक होगी।
हमले की आंशका के चलते औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा कड़ी




