लद्दाख। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार दोपहर उनके गांव उल्याकटोपो से पुलिस ने हिरासत में लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा है। सरकार ने 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा का जिम्मेदार उन्हें बताया, जिसमें 4 लोगों की मौत और 80 घायल हुए थे। लेह में चौथे दिन भी कर्फ्यू है, स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए। इस बीच वांगचुक की NGOs पर विदेशी फंडिंग की जांच चल रही है और उनकी संस्था का लाइसेंस रद्द किया गया है। 6 अक्टूबर को इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ बैठक प्रस्तावित है।
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक एनएसए के तहत गिरफ्तार, लेह में कर्फ्यू




