सूरत। अलथाण इलाके में लूम्स फैक्ट्री मालिक की पत्नी पूजा ने बुधवार शाम अपने 2 साल के बेटे कृषिव को 13वीं मंजिल से फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मां-बेटे की मौत मौके पर ही हो गई और उनके शव सोसायटी के गणेश पंडाल से कुछ ही दूरी पर मिले। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जबकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सूरत में महिला ने बेटे संग 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान




