नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में रह रहे एक इजराइली बिजनेसमैन को फटकार लगाते हुए पूछा कि जब उसकी कथित बेटियां और उनकी रूसी मां कर्नाटक के जंगल में गुफा में रह रही थीं, तब वह खुद गोवा में क्या कर रहा था और क्या उसके पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज हैं। यह मामला तब सामने आया जब उसने बेटियों की कस्टडी और रूस भेजे जाने की प्रक्रिया पर रोक की मांग की। कोर्ट ने पिता होने के सबूत मांगे और चेतावनी दी कि उसे डिपोर्ट भी किया जा सकता है। रूसी महिला ने खुद भारत छोड़ रूस लौटने की इच्छा जताई थी, जबकि उसने बिजनेसमैन को पति मानने से इनकार किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में रह रहे इजराइली नागरिक को लगाई फटकार




