नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर की अदालतों में सीबीआई से जुड़े 7,072 भ्रष्टाचार मामले लंबित हैं, जिनमें 2,660 मामले 10 साल से ज्यादा पुराने और 379 मामले 20 साल से भी अधिक समय से अटके हुए हैं। 2024 में 644 मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें 392 में दोषसिद्धि हुई और इस साल दोषसिद्धि दर घटकर 69% रह गई, जबकि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में 13,100 से ज्यादा अपीलें अब भी विचाराधीन हैं।
सीबीआई के 7 हजार से ज्यादा भ्रष्टाचार मामले अब तक अटके




