महाराष्ट्र। पुणे जिले के खेड़ तालुका में सावन सोमवार पर कुंडेश्वर मंदिर दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जीप नागमोड़ी घाट पर 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और 22 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, जबकि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 6 महिलाओं की मौत




