नई दिल्ली। वोटिंग से पहले दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कल रात भर संवेदनशील हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। दिल्ली में 35 हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान के दौरान लगाई गई है। 220 कंपनी सेंट्रल रिजर्व फोर्सेस की भी पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी चुनाव के दौरान लगाई गई है। कल शाम प्रचार खत्म होने के बाद से ही बाहरी आदमियों को दिल्ली छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। हर जिले के डीसीपी खुद फ्लैग मार्च को लीड कर रहे हैं। कई जगहों पर अवैध गाड़ियां जब्त की गई हैं।
वोटिंग से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात




