जम्मू। कटरा के वैष्णो देवी धाम में अर्धकुमारी के पास हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश से हालात बिगड़ने पर यात्रा रोक दी गई, कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। डोडा जिले में बादल फटने से घर बह गए और चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
वैष्णो देवी त्रासदी: भूस्खलन में 30 की मौत, यात्रा ठप




