अमरावती। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई की मां कमल गवई ने 5 अक्टूबर को होने वाले RSS शताब्दी समारोह में शामिल न होने का फैसला किया है। 84 वर्षीय कमल गवई को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन ओपन लेटर में उन्होंने लिखा कि बुलावे की खबर सामने आने के बाद अनावश्यक विवाद और आरोप लगने लगे हैं, इसलिए हालात को देखते हुए वे नहीं जाएंगी। वहीं, नागपुर में दशहरा पर होने वाले RSS समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे।
विवाद के चलते CJI की मां कमल गवई ने RSS कार्यक्रम में जाने से किया इनकार




