करूर। तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK की रैली में मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य नेताओं पर भी FIR हुई है। घटना में 41 लोगों की मौत और 95 घायल हुए थे। आरोप है कि विजय जानबूझकर देरी से पहुंचे और बिना अनुमति रोड शो किया, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीशन की अगुवाई में आयोग बना है और पीड़ित परिवारों से मिलने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण भी करूर पहुंचीं। इस बीच, विजय के चेन्नई स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली, हालांकि वहां कुछ बरामद नहीं हुआ।
विजय की रैली में भगदड़, 41 की मौत के बाद पहली गिरफ्तारी




