चुनार। चुनार रेलवे स्टेशन से करीब बसे मोहल्ला उस्मानपुर के लोगों ने पैदल लोगों के निकलने के लिए रेलवे प्रशासन से रास्ता देने की मांग की है। इस बाबत उस्मानपुर के लोगों ने एक ज्ञापन चुनार के विधायक अनुराग सिंह पटेल को सौंपा। इस ज्ञापन को सौंपने वालों में पूर्व सभासद संतोष पटेल, प्रमोद कुमार शर्मा, सतीश दुबे, संजय पासवान, विनय सिंह, अविनाश गुप्ता, रजनी सिंह पाली, अवनीश श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, आलोक पांडे, रमेश विश्वकर्मा, अमन विश्वकर्मा, रियाज खान, आफताब खान, रोहित सिंह आदि शामिल थे। इन लोगों ने विधायक को दिए ज्ञापन में परेशानियों को जिक्र करते हुए कहा कि दरअसल उस्मानपुर मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी के ठीक पीछे बसा है। यहां अधिकतर रेलवे में नौकरी करने वाले लोगों ने अपने घर बनाए हैं और वह यहां वर्षों से रह रहे हैं। वहीं मौजूदा समय में रेलवे में नौकरी करने वाले लोग भी यहां किराए पर मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां वर्ष 1970 से आचार्य जी मार्ग से लेकर उस्मानपुर दरगाह शरीफ पूर्वी चुनाव रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क से जोड़ता है, से मोहल्ले के स्कूल बच्चों, बजुर्गों और लोगों का आवागमन होता आ रहा था, मोहल्ले के लोगों के अलावा रेलवे कर्मचारी भी इसी रास्ते से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचते थे। यह रास्ता एक किलोमीटर लंबा था लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा हाल ही में बाउंड्री करवा दी । जिसके कारण अब उमस्मान के लोगों को 3 से 4 किलोटीमर लंबी दूर तय करके चुनाव रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। इसलिए उस्मानपुर के लोगों ने मांग की है कि बाउंड्री में कट लगाकर वहां से पैदल लोगों का रास्ता रेलवे प्रशासन को देना चाहिए। ताकि उस्मानपुर के लोगों की परेशानियां खत्म हों। इसी लेकर उस्मानपुर के लोगों ने चुनार विधायक को एक ज्ञापन सौंपा हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि विधायक इस संबंध में रेलवे प्रशासन से बात कर हल जरूरी निकलवाएंगे।
रेलवे प्रशासन से रास्ता दिलाने को लेकर चुनार विधायक को सौंपा ज्ञापन




