यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव में की आत्महत्या की कोशिश, कार डिवाइडर से टकराई

Must read

मेरठ। देहरादून के प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शनिवार शाम इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया। वह मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए लाइव आए और भावुक होकर कई बातें करते हुए खुद को थप्पड़ भी मारते नजर आए। लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि चलो अंतिम ड्राइव पर चलते हैं और इसके बाद तेज रफ्तार में कार दौड़ाने लगे। कुछ ही देर में कार की गति करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई और उन्होंने अचानक गाड़ी डिवाइडर की ओर मोड़ दी, जिससे कार टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया। हादसे में अनुराग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अनुराग डोभाल यूके07 राइडर नाम से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और वह बिग बॉस 17 में भी नजर आ चुके हैं। घटना से पहले लाइव में उन्होंने अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अगली बार जन्म लूं तो बस प्यार देना, क्योंकि उन्हें प्यार की बहुत जरूरत थी। हादसे के बाद सामने आए एक अन्य वीडियो में उनकी कार क्षतिग्रस्त दिखाई देती है और आसपास मौजूद लोग उन्हें कार से बाहर निकालते नजर आते हैं, जबकि अनुराग सड़क पर लेटे दर्द में रोते हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक भावुक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने परिवार से जुड़े विवाद, आर्थिक समस्याओं और मानसिक तनाव के बारे में विस्तार से बात की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article