दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के सामने सेकेंड ईयर की एमबीबीएस छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। घटना 10 अक्टूबर की रात उस समय हुई जब छात्रा अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। आरोपियों ने मोबाइल छीनकर उसे जंगल में घसीट लिया और गैंगरेप किया। पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू की है, जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज पीड़िता से मुलाकात करेगी।
मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार




