महाराष्ट्र में बिल्डिंग गिरी, कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर

Must read

महाराष्ट्र। पालघर जिले के विरार ईस्ट में बुधवार सुबह चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए, जबकि कई अब भी मलबे में फंसे हैं। पंजाब में भारी बारिश के चलते 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए और 7 जिलों में बाढ़ का असर है। जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान गई और वैष्णो देवी यात्रा रोकनी पड़ी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुना उफान पर है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली और मंडी में दर्जनों घर-दुकानें ब्यास नदी में बह गए। NDRF, SDRF और सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article