पाकिस्तान सेना ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो नतीजे विनाशकारी होंगे। सेना के मीडिया विंग ISPR ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी और वायुसेना प्रमुख एपी सिंह के हालिया बयानों को “उकसाने वाला” बताते हुए कहा कि भारत आक्रामकता भड़काने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने कहा कि अगर शत्रुता का नया दौर शुरू हुआ तो वह बिना हिचकिचाहट पूरी ताकत से जवाब देगा और इस बार जंग भारतीय क्षेत्र के भीतर तक जाएगी। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
भारत को दी जंग की धमकी, बोला पाकिस्तान—अब पीछे नहीं हटेंगे




