हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 7 से ज्यादा लोग लापता हैं, जबकि मनाली, बंजार और धर्मशाला सहित कई इलाकों में तबाही मची है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी व अन्य जिलों में भी भारी बारिश और बाढ़ से 3 की जान गई है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी में घरों तक पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन देश के 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक के कई राज्य शामिल हैं।
बादल फटने से मौतें, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।




