बर्दवान। रविवार शाम स्टेशन की सीढ़ियों पर अचानक मची भगदड़ में सात यात्री घायल हो गए। प्लेटफॉर्म नंबर 4, 6 और 7 पर एक साथ तीन ट्रेनें आने से भीड़ बढ़ गई थी। संकरी सीढ़ियों पर धक्का-मुक्की के बीच कई यात्री गिर पड़े। घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का कहना है कि ज्यादातर प्लेटफॉर्म के एस्केलेटर लंबे समय से बंद हैं, जिससे लोगों को सीढ़ियों से ही गुजरना पड़ता है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
बर्दवान स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दी में भगदड़, सात यात्री घायल




