नई दिल्ली। दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में आज रंजीत कुमार मंडल द्वारा लिखित ’फ्रेजेज इडियम्स एंड रिडल्स ऑफ राजबंशी लैंग्वेज’ किताब का विमोचन किया गया है। इस किताब का विमोचन समारोह की अध्यक्षता पूर्व निदेशक, केंद्रीय भाषा संस्थान एंड डी, कला विभाग अमेटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम हरियाणा के डा. उदय नारायण ने की जबकि पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी से सांसद जयंत कुमार रॉय मुख्य अतिथि तौर पर उपस्थित रहे। इनके अलावा एयर वाइश मार्शल एल.एन. शर्मा, प्रैस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी, रूपा पब्लिकेशंस इंडिया लिमिटेड के एमडी कपिश जी मेहरा, राजवंशी भाषा विशेषज्ञ डॉ. हरि माधव रॉय, जेएलएनयू के प्रोफेसर डॉ. सिबु कांत बर्मन, एयर वाइस मार्शल हरजीत सिदाना, भूतपूर्व असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टॉफ, वायु सेना मुख्यालय एयर मार्शल एस.एस. शर्मा, सेवानिवृत्त एयर मार्शल राजीव शर्मा, डॉ. जोगराज भगत और वर्धमान मेडिकल कॉलेज (सफदरजंग हॉस्पिटल) के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर जुगल किशोर आदि लोग मौजूद रहे हैं। रंजीत कुमार मंडल द्वारा लिखित ’फ्रेजेज इडियम्स एंड रिडल्स ऑफ राजबंशी लैंग्वेज’ किताब की विशेषता की बात करें तो यह किताब राजबंशी लोगों की सामाजिक-सांस्कृतिक संरचनाओं को उनकी भाषा की मुहावरेदार समृद्धि और काव्यात्मक सौंदर्य के माध्यम से जीवंत रूप से चित्रित करती है।यह मात्र साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक दस्तावेज है। लेखक को विश्वास है कि यह पुस्तक एक मूल्यवान स्रोत सिद्ध होगी और हमारे देश में भाषाई विविधता एवं सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य को और सुदृढ़ करेगी। लेखक मंडल ने कहा कि उनकी पुस्तक राजबंशी समाज का जीवजंत चित्र प्रस्तुत करती है। उन्होंने मुहावरों और पहेलियों की थीम्स को आधुनिक जीवन से जोड़ने का प्रयास किया है। डॉ. मंडल की इस किताब में भारत और भारत के बाहर के पाठकों के लिए इतिहास, संस्कृति, मानवशास्त्र, भाषा, साहित्य और सामाजिक विज्ञानों के क्षेत्र में मूल्यवान सामग्री प्रदान करेगी। इस अवसर पर तमाम पत्रकार भी मौजूद रहे।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में’फ्रेजेज इडियम्स एंड रिडल्स ऑफ राजबंशी लैंग्वेज’ किताब का विमोचन




