हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मीडिया पार्टनर प्राइम इंडिया मीडिया हाउस ने दमदार भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मोदी विजन, पावरफुल इंडिया आफ्टर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) ने किया और इस सेमिनार में मीडिया पार्टनर प्राइम इंडिया मीडिया हाउस ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ला थे और इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने द्वीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। इस यादगार मौके पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नासिर खान,बीएसपीएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा देश भर से आए संगठन के प्रमुख लोग,पत्रकार व विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थीं। सेमिनार में शिरकत करने वालों की तादाद इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि आयोजन स्थल मैं बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गई। 16 सितंबर की शाम 3-6 बजे तक आयोजित किए गए इस सेमिनार में महिला पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।बीएसपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने आगंतुकों का अपने वेलकम स्पीच से इस्तकबाल किया। श्री सिंह ने महामहिम राज्यपाल श्री शुक्ला के गोरखपुर की राजनीति की शुरुआती दिनों की यादें ताजा कर कहा कि महामहिम जब विधायक थे तो भी उनके खिलाफ भी आलोचनात्मक खबरें किया करते थे लेकिन उन्होंने इसकी शिकायत कभी नहीं की। कार्यक्रम के अध्यक्ष व सांसद जगदंबिका पाल का भी श्री सिंह ने हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि सांसद जी एक ऐसी शख्सियत है जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। सांसद जी इस तरह से जन सेवा करते हैं कि साथ वाले को पता भी नहीं लगता। इन्हें खुशी तभी मिलती है जब तक कुछ लोगों को रोज भोजन नहीं करा लेते। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यक्रम के मोदी विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत, पावरफुल इंडिया बनने की तरफ तेजी से अग्रसर है। अपने अध्यक्षीय भाषण में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की वजह से आज अमेरिका जैसा देश फिर इंडिया की तरफ देख रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ने चीन दौरे में स्वदेशी ताकत को बताकर साबित कर दिया है कि भारत किसी का मोहताज नहीं है। अर्थात भारत की स्वदेशी ताकत भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है। प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाने के मंत्र की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस मौके पर दैनिक भास्कर के समाचार संपादक मुकेश कौशिक ने मोदी विजन और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोलते हुए कहा कि दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ हमारा देश अग्रसर है और यह सब मोदी विजन का कमाल है। देशभर से आए पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला को सुनना चाहते थे, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बोलने के लिए आमंत्रित किया।मुख्य अतिथि हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि वह संवैधानिक पद पर है और दलीय राजनीति से परे हैं इसलिए उनका दायित्व है कि कोई राजनीतिक वक्तव्य ना दे। लेकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने आज विश्व के धुरंधर को भारत के सामने नतमस्तक कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब अरुण जेटली भारत के वित्त मंत्री थे तो उन्होंने उस दौरान वित्त राज्य मंत्री के तौर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे जिसे लेकर खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली असमंजस में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत को आत्मसात कर भारत को हजारों करोड़ रुपए का फायदा पहुंचाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के 56 इंच की छाती की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत स्वदेशी के मूल मंत्र से आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने इसकी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शूलपानी सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता वी राज बाबुल, राष्ट्रीय सचिव स्नेहलता,भानु सिंह , आशुतोष मणि त्रिपाठी, राजस्थान के एमपी शर्मा,पश्चिम बंगाल के नीरज बारसोई, झारखंड रांची के संतोष पाठक, यूपी के सोनभद्र से विवेक पांडे, दार्जिलिंग के पवन शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।




