दिल्ली। देश के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मानसून सक्रिय हो चुका है और अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज तेज बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल को नुकसान पहुंचा और 8-9 मजदूर लापता हो गए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। केरल में समुद्री लहरें ऊंची उठने की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों में अलर्ट जारी है और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में बादल फटा, कई राज्य जलमग्न




