देव दिवाली पर दीपों से जगमगाया चुनार घाट, धूमधाम से मनाई गई देव दिवाली

Must read

-जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार, सीओ चुनार मंजरी के साथ स्थानीय भाजपा नेता पहुंचे कार्यक्रम में

रिपोर्टर : इमरान खान की रिपोर्ट

मिर्जापुर। चुनार घाट पर बीती शाम देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर घाट को रोशन किया। घाट पर दीपों की जगमगाहट के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के भजन-कीर्तन किए। विशेष रूप से महिलाओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बारी-बारी से गंगा घाट पर दीपक प्रज्वलित किए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती गाकर देव दीपावली मनाई। पुरुषों और महिलाओं दोनों ने गंगा तट पर दीपदान किया। इस पावन अवसर पर लोगों ने मिलकर भव्य आरती की। हमारे रिपोर्टर इमरान खान ने बताया कि यह देव दिवाली का उत्सव चुनार क्लब द्वारा आयोतिज किया गया था। घाट पर सभी तैयारियां चुनार क्लब द्वारा की गईं। क्लब द्वारा की गई सजावट आदि कार्यों को देखकर लोगों ने क्लब की तारीफ की। लोगों को आर्थिक सहयोग भी पूरे समर्पण से किया। वहीं क्लब से जुड़ने वालों लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चुनाव के लिए क्लब के समर्पण और कार्यों को देखकर क्लब पर सभी का भरोसा बढ़ा है। बीती शाम आयोजित देव दिवाली कार्यक्रम में करीब 15 हजार लोग घाट पर पहुंचे और उन्होंने देव दिवाली मनाई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी चुनार घाट पर चुनार क्लब द्वारा ही देव दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसकों लोगों ने बहुत सराहा था। इस बार क्लब ने घाट पर स्थायी सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया था। जहां लोगों ने खूब सेल्फी लीं और मनोरंजन किया। क्लब के समर्पण और निरंतर प्रयासों को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले समय में देव दिवाली का यह उत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। चुनार क्लब के अध्यक्ष सर्वेश सिंह और प्रबंधक वीर सिंह ने इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों और घाट पर आए सभी लोगों को देव दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर घाट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। वहीं एसडीएम राजेश कुमार, कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल, कस्बा चैकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव और चुनार के सीओ मंजरी राव खुद कार्यक्रम में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। वहीं क्षेत्रीय भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, दिनेश पटेल, चेयरमैन मंसूर अहमद, पूर्व सभासद समर सिंह पटेल के अलावा राहुल सिंह, अविनाश सिंह, मानस सिंह, प्रदीप जायसवाल, तालीम, अरविंद, सुहैल, बबलू, पुलकिल आदि गणमान्य लोग घाट पर मौजूद रहे। इनके अलावों देव दिवाली को मनाने वाले हजारों लोग घाट पर मौजूद रहे। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article