दिल्ली विधानसभा को मिली बम से धमकी उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसमें विधानसभा भवन को निशाना बनाने की बात कही गई। दिल्ली विधानसभा की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को उनके पर्सनल ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में दिल्ली विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस आयुक्त को जानकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।रिपोर्टर्स इनपुट के अनुसार, करीब दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए यह धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की, लेकिन बम या विस्फोटक जैसी कोई चीज बरामद नहीं हुई। इसके बाद इस धमकी को प्रारंभिक जांच में फर्जी करार दिया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमकी कथित रूप से खालिस्तान समर्थक के नाम से भेजी गई थी। हालांकि पुलिस अभी ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। साइबर सेल की टीम ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article