तेलंगाना। संगारेड्डी जिले की सिगाची इंडस्ट्रीज दवा फैक्ट्री में 30 जून को हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। धमाका सुबह 8:15 से 9:30 बजे के बीच रिएक्टर यूनिट में हुआ, जिससे फैक्ट्री की दीवार तक गिर गई और मजदूर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद 50 से ज्यादा मजदूरों में से कई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद PM मोदी ने मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है। सिगाची इंडस्ट्रीज के उत्पाद 65 देशों में एक्सपोर्ट होते हैं, लेकिन हादसे के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई।
दवा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा 34 पहुंचा, 30 से ज्यादा घायल




