जयपुर। रामगढ़ बांध क्षेत्र में ड्रोन से कृत्रिम बारिश कराने का पहला प्रयास असफल रहा, क्योंकि बादल अधिक ऊंचाई पर थे और ड्रोन को 400 फीट से ऊपर उड़ाने की अनुमति नहीं थी। भारी भीड़ के कारण GPS सिग्नल भी बाधित हुआ, जिससे शुरुआती प्रयास में ड्रोन झाड़ियों में फंस गया। अमेरिका और बेंगलुरु की कंपनी जेन एक्स एआई कृषि विभाग के साथ इस तकनीक का परीक्षण कर रही है, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी का दावा है कि जल्द ऊंचाई सीमा बढ़ने पर फिर प्रयास किया जाएगा।
ड्रोन से कृत्रिम बारिश का पहला प्रयास नाकाम, बादल रहे दूर




