डबल इंजन की सरकार में दिन-दहाड़े हो रहीं हत्याएं : कुलदीप

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार लोगों के लिए विपदा बन गई है। दिल्ली में कानून- व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और सरेआम लोगों की हत्याएं हो रही हैं। गाजीपुर इलाके में सोमवार को सुबह 5 बजे सड़क पर एक युवक की गोली मारकर हत्या की वारदात ने साबित कर दिया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली की सीएम और पुलिस के साथ संयुक्त बैठक करने के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें कोई खौंफ नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने के बावजूद लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रोज हत्या, लूट व चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता समेत पूरी भाजपा इस पर मौन है और इनका ध्यान केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देने में है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोंडली विधानसभा से विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद बात है कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जबकि देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त बैठक भी कर चुके हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और दिल्ली की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कुलदीप कुमार ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में सोमवार को सुबह पांच बजे सड़क पर सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो दिन-दहाड़े गोली मारकर लोगों की हत्या कर रहे हैं। बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी तरह से मौन है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ साबित हो रही हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार लोगों को अच्छी कानून-व्यवस्था नहीं दे पा रही है। दिल्ली में रोज हत्या, लूट, चोरी की वारदातें हो रही हैं। भाजपा की सरकार और दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था का माहौल खराब करने काम किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article