मथुरा। देशभर में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं और बांके बिहारी मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को विशेष पोशाक पहनाई गई है, जिसे मथुरा के कारीगरों ने 6 महीने में तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तार और इंद्रधनुष के 7 रंग शामिल हैं। मंदिर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर सजाया गया है और सिंदूरी फूलों से बने फूल बंगले में ठाकुरजी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।
जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़, ठाकुरजी ने धारण की इंद्रधनुषी पोशाक




