चुनार से रिपोर्टर इमरान खान की रिपोर्ट
-जीआरपी के अभियान में पकड़े गए शराब तस्कर, शराब तस्कर ये शराब यूपी से अवैध तरीके से बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे
चुनार। चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पेड़ के पास से मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त अभियान के दौरान से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान बिहार निवासी रवि कुमार पुत्र लालकिशन चौधरी उम्र 27 वर्ष और पंकज पुत्र अशोक चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी पोथी पोस्ट बसुहार थाना पुनपुन जिला पटना बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देश में ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पोस्ट चुनार कमांडर राजीव राणा के कुशल नेतृत्व में चुनार स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म एक पर रनिंग रूम के सामने अशोक के पेड़ के नीचे युवक कई थैलों को लेकर बैठे थे। शक होने पर हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, जनार्दन प्रसाद एवं जीआरपी चौकी चुनार के उप निरीक्षक रामाशंकर यादव, कांस्टेबल विक्रम यादव और विकास की टीम ने इन दोनों शराब तस्करों को पकड़ा। पुलिस टीम ने जब इनके पास मौजूद थैलों की जांच की। सबसे पहले ग्रे रंग के थैले की जांच की जिसमें अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग की 20 बोतल बरामद की। वहीं दूसरे काले रंग के थैले की जांच की तो उसमें 10 रॉयल स्टैग और 10 बकार्डी लेमन की बोतलें बरामद की। उपरोक्त पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि वह ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसआईजीआरपी चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब तस्करी की धाराओं के तहत जीआरपी थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्करों से पकड़ी शराब की अनुमानित कुल कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है।




