हासन। जिले के मोसाले होसाहल्ली गांव में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुस गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर मृतक युवा हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि अरकलागुडु की ओर से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर जुलूस में घुस गया।




