बिलासपुर। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी बीते 5 सितंबर को बिलासपुर भवन, एसईसीएल पहुँचे।अतिथि गृह में एसईसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहान, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजनाएँ) आर. सी. महापात्र और एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना और कोल इंडिया परिवार में ईमानदारी, पारदर्शिता और मूल्य-आधारित शासन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाता है।
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने SECL का दौरा किया




