अहमदाबाद। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गई थी, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी। अब AAIB की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसा दोनों इंजन बंद होने से हुआ, क्योंकि फ्यूल कंट्रोल स्विच एक-एक कर बंद हो गए थे। कॉकपिट रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच इस पर बातचीत भी दर्ज है, जिससे जानबूझकर स्विच बंद करने का संदेह गहराया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स और पूर्व जांच अधिकारियों ने कहा है कि ये शुरुआती निष्कर्ष हैं और फाइनल रिपोर्ट में बदलाव संभव है। तकनीकी गड़बड़ी या डिजाइन फेल्योर की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह भी स्पष्ट नहीं है कि फ्यूल स्विच बंद कैसे हुए। AAIB ने विमान निर्माता या इंजन कंपनी पर फिलहाल कोई जिम्मेदारी तय नहीं की है।
एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: दोनों इंजन फ्यूल स्विच बंद होने से बंद हुए।




