आगर-मालवा। पुलिस ने दो कारों से 9.25 किलो केटामाइन, 6 ग्राम एमडी ड्रग, 12.1 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर, 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, ड्रग बनाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर 5 करोड़ से ज्यादा की तस्करी का खुलासा किया। जांच में भाजपा नेता राहुल आंजना का नाम सामने आया है, जो फरार है। उसके दो साथी गिरफ्तार हुए और बताया कि वे दो साल से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र तक ड्रग सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने राहुल के घर से संदिग्ध दस्तावेज और ग्राम पंचायत की सील भी पाई। पार्टी ने उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।




