मुंबई। गणेश उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जिसके लिए शहर में खास इंतजाम किए गए हैं। मुंबई में 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां समुद्र तटों, जलाशयों और 205 कृत्रिम झीलों में विसर्जित होंगी। सुरक्षा के लिए 21 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और पहली बार ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। इसी तरह हैदराबाद में भी करीब दो लाख मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी है, जहां 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगे और यह प्रक्रिया लगभग 40 घंटे चलेगी।
अनंत चतुर्दशी पर देशभर में गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया।




