बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश). मंगलवार शाम बिलासपुर जिले के बरठीं इलाके में भारी बारिश के बीच पहाड़ से मलबा गिरने से एक यात्री बस दब गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हुए। SDRF, NDRF और पुलिस ने रातभर रेस्क्यू चलाया और मलबे से शवों को बाहर निकाला। हादसे में 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 15 की मौत




