अहमदाबाद। विमान हादसे को 11 दिन बीत चुके हैं और अब तक 259 शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 253 की पहचान DNA से और 6 की पहचान चेहरे से की गई। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान में सर्जरी के दौरान लगे मेडिकल उपकरणों जैसे रॉड और प्लेट्स ने भी अहम भूमिका निभाई। विधायक डॉ. हसमुख पटेल ने बताया कि तापमान 1000°C तक पहुंचने से शव बुरी तरह जल गए थे, जिससे पहचान मुश्किल थी। अब तक 256 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि हादसे में कुल 275 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
हादसे के बाद शवों की पहचान में इंसानी हौसले की मिसाल।




