मुंबई। महाराष्ट्र के कराड जिले के कराड-पाटण हाईवे पर विजय नगर इलाके में मंगलवार रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि महिला शराब के नशे में थी। रात करीब आठ बजे हुए इस पूरे घटनाक्रम के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी ठप हो गया। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एमएससीबी चौक पर महिला अचानक सड़क पर आ गई और गुजरने वाली गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। साथ ही वह कई वाहनों के बोनट पर बैठ भी गई व सड़क पर ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने कुछ वाहनों पर पत्थर भी फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही कराड शहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बीच सड़क बैठी हुई है और चिल्ला रही है। इसके बाद वह सड़क पर खड़ी हुई और एक कार को रोक लिया. फिर उसके बोनट पर बैठ गई। महिला यहीं नहीं रुकी और इसके बाद एक ट्रैक्टर को भी रोक लिया।




