मेरठ। मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक गांव में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गई। करीब छह घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। युवती ने साफ चेतावनी दी कि यदि उसे जबरन नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वह टावर से कूद जाएगी या करंट की रेंज में और ऊपर चढ़ जाएगी। आखिरकार दोपहर करीब 12 बजे प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। यह पूरा मामला साल 1975 में आई सुपरहिट फिल्म शोले के मशहूर सीन की याद दिलाता है, जिसमें बसंती से शादी के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। फर्क सिर्फ इतना था कि दौराला के मवीमीरा गांव में बसंती बनी युवती खुद टावर पर चढ़ गई और वीरू बने प्रेमी को नीचे बुलाने की शर्त रख दी।
जानकारी के अनुसार, दौराला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले लावड़ निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। इस दौरान वे लावड़ में एक-दो बार कैफे में भी मिले थे। जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को हुई, तो मामला बिगड़ गया। दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे, जिस कारण युवक के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। 9 दिसंबर को बिरादरी के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच पंचायतनुमा बैठक भी हुई, जिसमें शादी नहीं कराने पर सहमति बनी। बताया गया कि इस दौरान युवक के पिता ने युवती के परिजनों को 50 हजार रुपये भी दिए थे, ताकि मामला शांत हो जाए।जानकारी के अनुसार, दौराला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले लावड़ निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। इस दौरान वे लावड़ में एक-दो बार कैफे में भी मिले थे। जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को हुई, तो मामला बिगड़ गया। दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे, जिस कारण युवक के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया। 9 दिसंबर को बिरादरी के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच पंचायतनुमा बैठक भी हुई, जिसमें शादी नहीं कराने पर सहमति बनी। बताया गया कि इस दौरान युवक के पिता ने युवती के परिजनों को 50 हजार रुपये भी दिए थे, ताकि मामला शांत हो जाए।आखिरकार दोपहर करीब 12 बजे युवती का प्रेमी मौके पर पहुंचा। प्रेमी को देखते ही युवती का रुख बदला और कुछ देर बातचीत के बाद वह टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों को थाने में काउंसिलिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवती अभी भी अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी है। पुलिस पूरे मामले को संवेदनशीलता से संभाल रही है और दोनों परिवारों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सामाजिक बंधन, बिरादरी का दबाव और पारिवारिक असहमति किस तरह युवाओं को खतरनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर देती है।
प्रेमी से शादी की जिद पर युवती चढ़ी बिजली के टावर पर




